चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर और रेत सहित 6.04 लाख रुपये का मशरूका जब्त
सिंगरौली। अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरई पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर में लोड करीब दो घनमीटर रेत भी जब्त की है। जब्त ट्रैक्टर और रेत की कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 4 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोनी के चुनाहिया नाला से एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कोनी मार्ग पर घेराबंदी कर लाल रंग के महिन्द्रा 265 डीआई ट्रैक्टर को रोक लिया। ट्रैक्टर में आधी ट्रॉली रेत लदी हुई थी और वाहन पर कोई नंबर अंकित नहीं था।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम अमन कुमार रावत (21), निवासी इटमा, थाना सरई बताया। पुलिस द्वारा रेत और वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर तथा रेत को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सरई थाने में प्रकरण दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सरई थाने के पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।




Leave a Reply