Menu

निगाही क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Ad

महाप्रबंधक रतनजय कुमार सिंह ने पांच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

सिंगरौली। निगाही क्षेत्र में 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री रतनजय कुमार सिंह ने की। इस दौरान निगाही परियोजना से सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक श्री सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल के दौरान परियोजना के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आगामी जीवन के लिए सुखमय, मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में निगाही क्षेत्र के JCC सदस्यगण एवं CMOAI प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

वहीं, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) गौरव बाजपेयी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को CMPF एवं पेंशन संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। अंत में उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में निगाही क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी, JCC सदस्य, CMOAI प्रतिनिधि तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *