Menu

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Ad

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 1 सितंबर 2026 को जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों और फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराई गई, जबकि अन्य मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस अधिकारियों से उनकी काउंसलिंग कराई गई। साथ ही संबंधित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमन्त कुमार, थाना प्रभारी नवानगर राकेश साहू, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार शीतला यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनशिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए। सिंगरौली पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *