Menu

झुरही-सरई मार्ग किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

Ad

गन्नई गांव में सड़क किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका में जांच तेज

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र की बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव में शनिवार अलसुबह झुरही-सरई मार्ग किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ग्राम पंचायत भवन के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान सीता प्रताप सिंह पिता दशई सिंह, निवासी झुरहानार, पंचायत पोखरीटोला के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को हाईवा वाहन से अलसुबह करीब 5 बजे सड़क किनारे लाकर फेंका गया होगा। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा सहित कांग्रेस के नेता भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एसडीओपी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad