Menu

सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों को 24 घंटे में दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Ad

सिंगरौली -:  थाना सरई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सरई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 28 जुलाई की शाम पीड़िता अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी, तभी दो युवकों ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की और बाद में उसे नदी किनारे ले जाकर दोबारा अपराध किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। जांच में दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले पाए गए, जो घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए और दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में जावेद शाह पिता मुनीर शाह (38 वर्ष), निवासी संजयनगर जौरा, थाना जौरा, जिला मुरैना तथा सोनू उर्फ सेरा खान पिता असलम खान (24 वर्ष), निवासी एनसीसी ग्राउंड के पास अंबा, थाना अंबा, जिला मुरैना शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad