Menu

सिंगरौली की बेटी शालिनी गुप्ता ने लंदन में बढ़ाया जिले का मान

Ad

सिंगरौली। मोरवा की बेटी शालिनी गुप्ता ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन के दम पर इंग्लैंड की राजधानी लंदन में पहचान बनाकर सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया है। छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची शालिनी की सफलता युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
शालिनी ने प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट ज्योति स्कूल सिंगरौली से प्राप्त करने के बाद भोपाल से स्नातक और दिल्ली से एमबीए की शिक्षा पूरी की। इसके बाद अहमदाबाद से करियर की शुरुआत करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के बल पर आज लंदन में सेवाएं दे रही हैं।

उनकी सफलता के पीछे माता-पिता राजेश गुप्ता और रीता गुप्ता का सहयोग, संस्कार और विश्वास महत्वपूर्ण रहा। शिक्षा को प्राथमिकता देने वाले गुप्ता परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। शालिनी की सफलता सिंगरौली, मोरवा और पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad