बेलवार की बेटियां बनीं फायर फाइटर, अदाणी फाउंडेशन की पहल लाई नई उड़ान

By: राजेश कुमार सिंह

On: Thursday, July 9, 2026 12:57 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

फायर फाइटिंग में महिलाओं की दमदार दस्तक, बेलवार की बेटियों का हुआ सम्मान

सिंगरौली, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम बेलवार की दो प्रतिभाशाली बेटियों आरती शाह एवं पूनम शाह को छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स इन फायर इंजीनियरिंग सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सुलियरी खदान की फायर एंड इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम में शामिल होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि न केवल दोनों युवतियों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। अदाणी फाउंडेशन ने धिरौली परियोजना के परिधीय ग्राम बेलवार की आरती शाह एवं पूनम शाह का चयन कर उनके अभिभावकों की सहमति से नागपुर स्थित भारतीय अग्निशमन संस्थान में छह माह का फायर फाइटिंग प्रशिक्षण दिलवाया।

ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवतियों को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, दोनों छात्राओं के अभिभावक, अदाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारी तथा आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवसर एसडीपीओ डॉ. गायत्री तिवारी ने दोनों युवतियों को बधाई देते हुए कहा, “स्थानीय बेटियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। यह अन्य ग्रामीण युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।” उन्होंने क्षेत्र की युवतियों से शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण ग्राम झलरी की रविता शाह एवं रेशमा सोनी भी रहीं। वर्ष 2024 में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से दोनों ने भी यही फायर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया था और वर्तमान में फायर एंड इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम में अपनी सेवाएं दे रही हैं। एक ही क्षेत्र की चार बेटियों को इस विशेषीकृत सेवा में कार्यरत देखकर डॉ. तिवारी ने इसे ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय उदाहरण बताया। सम्मानित युवतियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव साझा करते हुए अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर ने उन्हें सम्मानजनक करियर के साथ-साथ समाज की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर भी प्रदान किया है।

अदाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कंपनी शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के माध्यम से स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से स्थानीय युवतियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह सम्मान समारोह केवल चार बेटियों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं था, बल्कि इस बात का सशक्त संदेश भी था कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उचित अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now