Menu

अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में 210 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ad

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, छह विद्यालयों के बच्चों ने कबड्डी एवं खो-खो में दिखाया हुनर

सिंगरौली,  स्कूली बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खेल भावना विकसित करने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन, महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा द्वारा दो दिवसीय अदाणी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह विद्यालयों के कुल 210 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कबड्डी एवं खो-खो में अपनी खेल प्रतिभा तथा दमखम का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनुआ, मझौली, गजराबहरा, एपीएमडीसी डीएवी पब्लिक स्कूल सुलियरी तथा उज्जैनी के निजी विद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग की खो-खो स्पर्धा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनुआ की टीम विजेता रही, जबकि गजराबहरा की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी के बालक वर्ग में भी खनुआ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं एपीएमडीसी डीएवी पब्लिक स्कूल सुलियरी की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में गजराबहरा की टीम विजेता और खनुआ की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खनुआ के वार्ड क्रमांक-3 के पंच श्री कृष्ण देव पाण्डेय, संकुल प्राचार्य श्री सुखराम प्रजापति, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, ग्राम पंचायत गोरा के पूर्व सरपंच श्री महिपाल सिंह तथा बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के एचआर हेड श्री घनश्याम गर्ग उपस्थित रहे। इसके अलावा स्पोर्ट्स अकादमी के कोच एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों की टीम के सदस्य विकास सिंह, करन एवं कृष्ण कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस आयोजन के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उनमें टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल की। प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने इस पहल के लिए अदाणी फाउंडेशन की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *