Menu

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन परिसर में सजी चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी

Ad

शरद नवरात्रि पर मां दुर्गा सहित देवियों के अन्य स्वरूपों के दर्शन कर सकेंगे नगरवासी

सिंगरौली। शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय शाखा, ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन कॉम्प्लेक्स, विंध्य नगर में चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी सजाई गई है। नवरात्रि के आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में सजी यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस दिव्य झांकी में मां दुर्गा, मां गायत्री, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां उमा, मां संतोषी, मां मीनाक्षी एवं मां काली की चैतन्य प्रति मूर्तियों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। देवियों के विभिन्न स्वरूपों को आकर्षक एवं आध्यात्मिक वातावरण में प्रस्तुत किया गया है, जो श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और देवी शक्तियों के दिव्य गुणों की अनुभूति कराते हैं।

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन परिसर में आयोजित इस झांकी का अवलोकन नगरवासी प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कर सकते हैं। श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ पधारकर चैतन्य देवियों के दर्शन का लाभ लें तथा आध्यात्मिक शांति, सुख एवं दिव्य अनुभूतियों से अपनी झोली भरपूर करें।

यह आयोजन नवरात्रि के पावन पर्व पर जनमानस में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने तथा देवी स्वरूपों में निहित दिव्य गुणों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा देने का एक सुंदर माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *