Menu

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

Ad

8 एवं 9 अक्टूबर को भी होंगे विशेष शिविर

सिंगरौली, / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज 7 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक एवं नवमतदाता मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सरल बनाया गया है। नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 के साथ किसी प्रकार का घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं है। नागरिक संबंधित मतदान केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन जमा करने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से Voter.eci.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल ने जिले के सभी पात्र नागरिकों एवं नवमतदाताओं से अपील की है कि वे 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाएं। पात्र नागरिक समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर अपने मताधिकार के प्रयोग को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *