Menu

सिंगरौली में रेत माफियाओं पर चौतरफा प्रहार: एसडीएम देवसर की देर रात छापेमारी

Ad

वैढ़न में पुलिस-माइनिंग की संयुक्त कार्रवाई में दो ट्रैक्टर जब्त

सिंगरौली- जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए हैं, जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।एसडीएम देवसर की कारी खदान सहित कई जगहों पर बड़ी कार्रवाईअवैध उत्खनन और परिवहन की निरंतर मिल रही शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए देवसर एसडीएम सुशीर श्री कृष्ण श्रीराम ने रेत माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

उन्होंने देर रात कारी स्थित रेत खदान सहित कई अन्य ठिकानों पर दबिश दी। इसके साथ ही प्रशासन को यह भी सूचना मिली थी कि एक सरकारी स्कूल परिसर में अवैध रेत डंप करके रखी गई है। एसडीएम ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।वैढ़न में पुलिस और खनिज विभाग का जॉइंट ऑपरेशन

उधर, थाना वैढ़न पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने भी अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गनियारी से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री रियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमन्त कुमार के निर्देशों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। दिनांक 06.10.2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना प्रभारी वैढ़न और खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत लोड कर ले जा रहे एक महिन्द्रा ट्रैक्टर (क्रमांक MP66ZK2989) और एक बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर (चेचिस नंबर MBNAK49AHPTG08605) को पकड़ा है। दोनों वाहनों को जब्त कर खनिज अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस संयुक्त कार्रवाई में वैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी, सउनि अनुज प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक 295 अनूप मिश्रा और खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया व उनके स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *