सिंगरौली। गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 14 के गोल मार्केट एवं शंकर मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जयंत अय्यप्पा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जयंत जोन कार्यालय में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने सफाई मित्रों एवं व्यापारियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में सफाई मित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद आशीष वैश्य, पूर्व पार्षद अलखराम वैश्य, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रामशुभग, देवंती गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा भाई, मंगल सिंह, पुनीत शुक्ला, राजेश शाह, पत्रकार राजेश सिंह, संजय अग्रहरी, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रमेश छोटू सहित नगर निगम के कर्मचारी एवं सफाई मित्र मौजूद रहे।




Leave a Reply