Menu

सार्वजनिक शौचालय में 10 रुपये शुल्क वसूली का आरोप, रेट सूची सार्वजनिक करने की मांग

Ad

सिंगरौली। शहर के एक सार्वजनिक शौचालय में उपयोगकर्ताओं से कथित तौर पर 10 रुपये शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शौचालय का उपयोग करने पहुंचने वाले लोगों से बाथरूम जाने के नाम पर 10 रुपये लिए जा रहे हैं। शुल्क किस आधार पर और निर्धारित दर के अनुसार लिया जा रहा है, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल एक सार्वजनिक शौचालय तक सीमित नहीं है। नगर निगम क्षेत्र के बस स्टैंड बैढ़न, चौपाटी सहित अन्य स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालयों में भी समय-समय पर शुल्क वसूली को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

लोगों ने मांग की है कि सभी सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित शुल्क की रेट सूची ऐसी जगह लगाई जाए, जहां उपयोगकर्ता उसे आसानी से देख सकें। आरोप है कि कुछ स्थानों पर रेट सूची स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती, जिससे शुल्क को लेकर विवाद की स्थिति बनती है।

इसके अलावा कुछ स्थानीय लोगों ने शौचालय में तैनात कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से शुल्क वसूली की व्यवस्था की जांच कराने, रेट सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने तथा कर्मचारियों के संबंध में लगाए गए आरोपों का सत्यापन कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *