ट्रामा सेंटर के मुख्य मार्ग पर जाम, मरीजों की बढ़ी परेशानी
मवेशियों का जमावड़ा और बेतरतीब पार्किंग बनी मुसीबत, एंबुलेंस के लिए भी बढ़ा खतरा
बैढ़न। जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के मुख्य मार्ग पर इन दिनों अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह मवेशियों का जमावड़ा और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन आवागमन में बाधा बन रहे हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग बाधित होने से मरीजों के साथ उनके परिजन, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी और एंबुलेंस भी प्रभावित हो रहे हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस के समय पर पहुंचने या मरीज को अस्पताल से बाहर ले जाने में देरी गंभीर समस्या बन सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के मुख्य मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था होनी चाहिए। मवेशियों को हटाने के साथ बेतरतीब पार्किंग पर भी प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से ट्रामा सेंटर मार्ग पर नियमित निगरानी, मवेशियों को हटाने तथा वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि मरीजों और एंबुलेंस का आवागमन सुचारु रह सके।




Leave a Reply