मनमोहक झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, जन्मोत्सव के बाद हुआ प्रसाद वितरण
सिंगरौली :प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चतुर्भुज भगवान मंदिर पड़री में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिली।महोत्सव में मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न कराया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए।
कार्यक्रम में सजाई गई शानदार और मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, रामनारायण द्विवेदी, हरीश देव पाण्डेय, विजय कुमार मिश्र, उमाकांत द्विवेदी, जय प्रकाश द्विवेदी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अजीत देव पाण्डेय, रामाधार विश्वकर्मा, रामजनम साहू, ईश्वर दीन द्विवेदी, लल्लू कोल, लालजी मिश्रा, अनिरुद्ध प्रसाद द्विवेदी, रामदुलारे कोल, जानकी प्रसाद द्विवेदी, योगेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।जन्मोत्सव के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।




Leave a Reply