ओवरस्पीड बोलेरो पिकअप सड़क छोड़ खेत में घुसी, चालक बाल-बाल बचा
जियावन डाड़ में हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त; तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी बढ़ाने की मांग
सिंगरौली। जियावन डाड़ क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। वाहन का क्रमांक UP64 CT 2739 बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पहुंची। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाने की मांग
देवसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ओवरस्पीड के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। मंगलवार की घटना में भी बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी बढ़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




Leave a Reply