Menu

राखी के पवित्र धागे में जुड़ा विश्वास और सुरक्षा का संकल्प, छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को बांधी राखी

Ad

रक्षाबंधन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिखा आत्मीय माहौल, एसपी ने छात्राओं को सुरक्षा और सफलता का दिया संदेश

सिंगरौली -:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में स्नेह, विश्वास और अपनत्व से भरा वातावरण देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल बैढ़न एवं संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न की छात्राएं राखी लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं है, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में छात्राएं बिना झिझक अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन पुलिस और बेटियों के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने वाला साबित हुआ।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार आशीष तिवारी, सउनि (एम) सतीश कुमार एवं प्रधान आरक्षक आशीष बागरी उपस्थित रहे। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न से शिक्षिका रुचि तिवारी एवं रेखा शाह, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न से शिक्षिका पल्लवी दास, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न से प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी, ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल बैढ़न से प्राचार्य बिंदु श्रीवास्तव तथा संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न से प्राचार्य आशा सोनी छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं।सिंगरौली पुलिस ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *