जियावन पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को पकड़ा, वैज्ञानिक साक्ष्य भी किए गए संकलित
सिंगरौली -: महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जियावन पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी रामभजन साकेत को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को 13 वर्ष 7 माह की पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना जियावन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी रामभजन साकेत उसे सुतुईयाडांड जंगल से जबरन अपने घर ले गया और कमरे में बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना जियावन में अपराध क्रमांक 0546/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी जियावन उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में दस्तावेजी, परिस्थितिजन्य और फॉरेंसिक साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं।
आरोपी को 22 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो, महिला आरक्षक जया दुबे, आरक्षक बबलू यादव, आरक्षक प्रभात एवं प्रधान आरक्षक प्रतीक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सिंगरौली पुलिस ने कहा है कि महिलाओं, बालिकाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आगे भी त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




Leave a Reply