Menu

सर्विसिंग के बाद चलती अपाचे बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Ad

गनियारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, पेट्रोल पंप कर्मियों पर सहयोग नहीं करने का आरोप

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी में शुक्रवार रात सर्विसिंग कराकर लौट रही टीवीएस अपाचे बाइक में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार बड़गड़ निवासी जियालुद्दीन नौगढ़ स्थित अधिकृत सर्विस सेंटर से अपनी बाइक (क्रमांक MP 66 ZF 0892) की सर्विसिंग कराकर हिरवाह लौट रहे थे। गनियारी स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत बाइक रोककर उससे दूरी बना ली, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

बाइक चालक ने आरोप लगाया कि आग बुझाने के लिए उसने पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों से फायर एक्सटिंग्विशर मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने सहयोग नहीं किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्विसिंग के बाद बाइक में आग लगने की घटना से सर्विस सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *