Menu

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया पौधरोपण, मरीजों को बांटे फल और स्वच्छता का लिया संकल्प

Ad

सिंगरौली -:  पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माड़ा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माड़ा के अध्यक्ष सतीश जायसवाल के नेतृत्व में जोगियानी, हटका, मलगो, कुम्हिया और माड़ा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
राजीव गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा में मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके साथ ही माड़ा अस्पताल परिसर में मच्छर दिवस के अवसर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरदानी लगाकर सोने की शपथ ली।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और अस्पताल में मरीजों की सेवा जैसे कार्य सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *