Advertisement
🔥 SALE
SBI Cashback Credit Card

SBI Cashback Credit Card

Apply Now

Menu

शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकार के नारे

Ad

सिंगरौली (बैढ़न) -:  श्री नारायण सेवा समिति व्यापार मंडल बैढ़न द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिवधाम मंदिर के सामने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एकत्रीकरण के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात गाजे-बाजे और भगवान शिव के जयकारों के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, माताएं और बहनें शामिल हुईं।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति ने बैढ़न सहित जिले के सभी सनातनी श्रद्धालुओं और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
समिति के अनुसार शिव महापुराण कथा का शुभारंभ आज शाम 4 बजे से होगा। श्रद्धालुओं से कथा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी अपील जारी की है। समिति ने कहा कि सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान अपने स्तर पर सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से कीमती वस्तुएं साथ लेकर न आएं।
समिति ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम स्थल और आसपास नगर निगम की स्वच्छता टीम भी मौजूद रही। बताया गया कि नगर निगम की टीम पिछले करीब एक सप्ताह से आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad