Menu

राष्ट्रीय गीत के अपमान के खिलाफ भाजपा का आक्रोश: सिंगरौली में निकाला भव्य कैंडल मार्च, गूंजे देशभक्ति के नारे

Ad

सिंगरौली -:  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिंगरौली में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंड राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे गगनभेदी नारों के साथ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता संग्राम की चेतना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, इसलिए राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे शामिल
इस कैंडल मार्च में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, जिला महामंत्री विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad