Menu

गैस और सीवर पाइपलाइन के खुले गड्ढों से परेशान वार्डवासी, पार्षद सीमा जायसवाल ने निगम पर लगाए अनदेखी के आरोप

Ad

सिंगरौली -:  वार्ड की गलियों और मोहल्लों में गैस पाइपलाइन एवं सीवर लाइन बिछाने के बाद जगह-जगह गड्ढों को खुला छोड़ दिए जाने को लेकर वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल ने नगर निगम आयुक्त संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद का कहना है कि खुले गड्ढों के कारण आए दिन सड़क पर जाम, जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार पत्राचारों के माध्यम से भी निगम को अवगत कराया गया है मगर इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए वहीं आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए वार्ड वासियो ने महापौर के ऊपर भी आरोप लगाया और कहा की इसकी जवाबदेही महापौर की भी बनती है
पार्षद सीमा जायसवाल ने बताया कि वार्ड की गलियों और मोहल्लों से लगातार सड़क एवं गड्ढों से संबंधित शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं। इस संबंध में नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, एसडीओ एवं इंजीनियरों को लिखित, मौखिक तथा व्हाट्सऐप के माध्यम से कई बार सूचना दी गई है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यहां तक की निगम आयुक्त को भी सूचना दी गई
पार्षद सीमा जायसवाल ने कहा की जब लोगों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो उसका दोष भी स्वाभाविक रूप से पार्षद के ऊपर ही आता है, जबकि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और कार्यदायी एजेंसियों की है।
इसी क्रम में रामलीला मैदान के पीछे डीएवी रोड एवं ताली बस्ती के स्थानीय वार्डवासियों द्वारा सड़क की समस्या को लेकर शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पार्षद सीमा जायसवाल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम के एसडीओ एवं इंजीनियर के माध्यम से स्थल का निरीक्षण कराया।
निरीक्षण के दौरान बरसात को देखते हुए फिलहाल गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
पार्षद ने बताया कि बरसात समाप्त होने के बाद संबंधित सड़क के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। इसके बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि नगर निगम द्वारा अस्थायी रूप से गड्ढों को भरने के साथ-साथ बरसात के बाद सड़क का स्थायी निर्माण जल्द कराया जाएगा, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad