Menu

भारत विकास परिषद की बैठक में आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Ad

अखंड भारत दिवस, स्वास्थ्य शिविर और पौधारोपण सहित विभिन्न आयोजनों पर हुई चर्चा

सिंगरौली। भारत विकास परिषद की मासिक बैठक शुक्रवार 7 अगस्त को नवजीवन विहार स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शामिल होकर आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में भारत को जानो प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। परिषद ने आगामी 14 अगस्त को साईं महाविद्यालय में अखंड भारत दिवस मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी मृत्युंजय सिंह को सौंपी गई है।

परिषद द्वारा 23 अगस्त को जुड़वा तालाब पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक ए.के. सिंह गहरवार रहेंगे। वहीं 20 सितंबर को प्रस्तावित महान विचारक एवं चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के सिंगरौली प्रवास को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आगामी 16 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। शिविर का आयोजन कृषि उपज मंडी, बिलौंजी बैढ़न में किया जाएगा।

इसके अलावा 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सत्यनारायण बंसल होंगे।

बैठक में परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा सभी आयोजनों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। परिषद सदस्यों ने समाजसेवा एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad