Menu

नगर निगम सिंगरौली: वार्ड 18 में विशेष शिविर लगाकर समस्याओं का किया गया त्वरित निराकरण

Ad

नगर निगम सिंगरौली: वार्ड 18 में विशेष शिविर लगाकर समस्याओं का किया गया त्वरित निराकरण*

सिंगरौली (म.प्र.) -:
नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 18 (सुदर्शन नगर) में नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय पार्षद अखिलेश सिंह के विशेष प्रयासों से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वार्डवासियों की समग्र आईडी (Samagra ID) से जुड़ी समस्याओं और अन्य स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों का मौके पर ही समाधान करना था।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे वार्डवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा नागरिकों की नई समग्र आईडी बनाने, पुरानी आईडी में संशोधन करने और त्रुटियों को सुधारने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। इसके साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और नगर निगम से जुड़ी शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया गया।
इस अवसर पर पार्षद *अखिलेश सिंह* ने कहा, *”वार्ड के नागरिकों की हर समस्या का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। समग्र आईडी में आ रही दिक्कतों के कारण कई लोग योजनाओं से वंचित रह जाते थे, इसीलिए इस विशेष कैंप का आयोजन किया गया। आगे भी जनहित में इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।”*
शिविर के सफल संचालन में नगर निगम के कर्मचारियों, राजस्थानी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता सहित मित्रों और वार्डवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad