Menu

ऑटो चालकों के खिलाफ चला विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

Ad

सिंगरौली-: जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस ने ऑटो वाहनों की सघन जांच की।

कार्रवाई सूबेदार आशीष तिवारी, थाना प्रभारी यातायात के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाने और उतारने की समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस ने चालकों को तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सिंगरौली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad