Menu

पठारीदह जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, क्षेत्र में सनसनी

Ad

धान रोपाई के लिए घर से निकली थी युवती, पुलिस ने शुरू की जांच

सिंगरौली। जिले के सरई थाना अंतर्गत बरका चौकी क्षेत्र के अधियरिया गांव के समीप पठारीदह जंगल में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, जंगल में गाय चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से लटका शव देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मृतका की पहचान सुखमंती सिंह (18 वर्ष) पिता राजभान सिंह निवासी अधियरिया के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुखमंती शनिवार सुबह करीब 9 बजे गन्नई गांव में अन्य युवतियों के साथ धान रोपाई करने गई थी। बाद में साथ गई युवतियों से पूछताछ में पता चला कि वह बाजार जाने की बात कहकर वहां से चली गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

कुछ समय बाद उसका शव पठारीदह जंगल में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad