Menu

गैस गोदाम में हुई चोरी, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

Ad

सिंगरौली – : सिंगरौली जिले के थाना नवानगर क्षेत्र के एनसीएल अम्लोरी परियोजना में स्थित गैस गोदाम में बीते दिनों चोरों ने गैस गोदाम के पीछे की दीवाल को काटकर लगभग 7 गैस भरे सिलेंडर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था इसके बाद थाना नवानगर प्रभारी ने सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण का तत्काल मौके का मुआयना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सियाज के एम के निर्देशन में हुई यह कार्रवाई में पुलिस टीम को इंडियन गैस गोदाम अम्लोरी की दीवाल छेद कर गैस टंकी चोरी करके ले जाने वाले आरोपियों को पकाने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि सात नग भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर जिसकी कीमत लगभग 15000 रुपए बताई जा रही है। जिसे चोरो द्वारा चोरी की गई थी वही पुलिस द्वारा विवेचना करते हुए कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों को अभिरक्षा में लेकर मामले के संबंध में पूछताछ किया गया तो जुर्म करना स्वीकार किया घटना दिनांक को 6 नाग भरे इंडियन गैस सिलेंडर को अभियुक्तों से जप्त कर आरोपियों का जिला चिकित्सालय बैढ़न में चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad