सिंगरौली। संकुल केंद्र गन्नई अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरैल में टूटी पाइपलाइन के कारण स्कूल परिसर और आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी भर जाने से छात्र-छात्राएं घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार एलएंडटी की जलापूर्ति पाइपलाइन टूटने से दिनभर पानी बहता रहा, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से पूरा परिसर जलमग्न हो गया। अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।




Leave a Reply