Menu

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, व्यापार मंडल ने किया वृक्षारोपण

Ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्युत विहार व्यापार मंडल की पहल, लगाए गए पौधे

“प्रकृति का मत करो शोषण, यही करती है हमारा पोषण” : यश बंसल

शक्तिनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्युत विहार व्यापार मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधरोपण कर हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम संयोजक व्यापार मंडल के सचिव यश बंसल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अनिवार्य हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति का मत करो शोषण, यही करती है हमारा पोषण। आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी होगी।

कार्यक्रम में चांदीराम जैन, लीलामॉय नाथ, रमेश चंद जैन, अजय रस्तोगी, विनय यादव, संतोष, राहुल सिंह, अगम तथा बच्चीलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Ad