सड़क हादसों के बाद सख्त हुआ परिवहन विभाग, बसों की सघन जांच शुरू

By: राजेश कुमार सिंह

On: Thursday, May 28, 2026 12:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। जिले में हाल के दिनों में ट्रिप वाहनों, ट्रेलरों, बाइक एवं यात्री बसों से जुड़े सड़क हादसों के बाद परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर प्रदेशभर में यात्री वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सिंगरौली-सोनभद्र मार्ग पर झूराई स्थित आरटीओ चेकपॉइंट सिंगरौली-01 में प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में यात्री बसों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस एवं पीयूसी दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ आपातकालीन खिड़की, अग्निशमन यंत्र और मेडिकल किट की भी अनिवार्य रूप से जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अधूरे दस्तावेज एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की केवल औपचारिक पूर्ति पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष पहल भी की जा रही है। 29 मई 2026 को सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में यात्री वाहनों, स्कूल बसों एवं मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना और यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now