सिंगरौली-कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी के पिपराझापी बड़मा गांव में पिछले दो दिनों से एक लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी होने से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त मोटरसाइकिल बहादुर बसोर के घर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, लेकिन अब तक उसका कोई मालिक सामने नहीं आया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पिछले दो दिनों से बिना किसी हलचल के वहीं खड़ी है। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया कि वाहन स्वामी का पता चल सके, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अज्ञात वाहन के लंबे समय तक खड़े रहने से लोगों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं।






