Menu

NTPC विंध्याचल में 240 मीटर ऊंची चिमनी पर काम कर रहे मजदूर की मौत, परिजनों को 6 लाख की मदद

Ad

सिंगरौली -जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित NTPC विंध्याचल परियोजना में गुरुवार को एलएंडटी (L&T) कंपनी के श्रमिक संजीव यादव की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

मृतक संजीव यादव NTPC विंध्याचल की 240 मीटर ऊंची चिमनी पर काम कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने आरोप लगाया है कि संजीव हेपेटाइटिस से पीड़ित थे, लेकिन फिर भी उन्हें इतनी ऊंचाई पर काम पर भेजा गया। काम करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी होने के बाद उनकी जान चली गई।

NTPC के जनसंपर्क अधिकारी रामकृष्ण सुब्रमण्यम ने बताया कि श्रमिक के ऊंचाई से गिरने की कोई बात सामने नहीं आई है। विंध्यनगर थाना प्रभारी अनुराधा सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को 6 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने की बात भी कही गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *