सिंगरौली -जिले के सरई थाना क्षेत्र में बरका तिराहा के पास खड़ी एक पुरानी मारुति कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। यह कार मैकेनिक नसीम खान के घर के पास काफी समय से खड़ी थी। नसीम खान पुरानी कारों की मरम्मत का काम करते हैं, जिसके चलते उनके घर के पास अक्सर पुरानी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब कार को धू-धू कर जलते देखा, तो तुरंत डायल-112 को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसकी कोई अन्य वजह है, यह पूरी जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस हादसे में गाड़ी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
बरका तिराहा के पास खड़ी पुरानी मारुति कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक




Leave a Reply