Menu

सेवा संकल्प अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं TB-मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

Ad

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व साइकिल वितरित, TB-मुक्ति में योगदान देने वाले सरपंचों का हुआ सम्मान

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं TB-मुक्त भारत अभियान के लिए ‘जोश TEAM’ के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन, बैढ़न में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सेवा कार्यों और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं साइकिल वितरित की गईं। वहीं, सिंगरौली जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को TB-मुक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सरपंचों को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की टीम ने भी सहभागिता की। वक्ताओं ने सेवा कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा TB-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।


इस अवसर पर सिंगरौली जिले के संगठन प्रभारी विनोद यादव, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्रधर द्विवेदी,भाजपा नेता गिरिजा पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार दुबे, भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन एसडी सिंह, सचिव डॉ. ओपी राय, कोषाध्यक्ष ओपी एन सिंहा, प्रबंध समिति सदस्य संजय प्रताप सिंह, सीए मनोरमा शाहवाल, जितेन्द्र सिंह, सुरेश गिरि, विवेक कुमार त्रिपाठी, जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा की मौजूदगी में वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *