Menu

सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर विधानसभा के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम

Ad

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम सेवा ज्योति यात्रा लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र देवसर के लिए रवाना हुए। यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तक सेवा, जनकल्याण और विकास का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य जनसेवा की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और विकास की भावना पहुंचाने का माध्यम है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए भी आवश्यक पहल की जाएगी। विधायक ने कहा कि देवसर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। यात्रा को लेकर क्षेत्र में लोगों में उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *