Menu

एनसीएल ने विशेष अभियान 6 के तहत शुरू किया ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव

Ad

सिंगरौली। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6’ के कार्यान्वयन चरण के तहत मंगलवार को ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे के व्यवस्थित संग्रहण, पृथक्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और नियमानुसार निस्तारण को बढ़ावा देना है।

अभियान के तहत एनसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में ई-वेस्ट कियोस्क और संग्रहण केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर एनसीएल कर्मी अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य ई-वेस्ट को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकेंगे। ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाओं के साथ पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।एनसीएल मुख्यालय में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता और कार्यालय प्रबंधन पर भी जोर

विशेष अभियान 6 के तहत एनसीएल द्वारा स्वच्छता अभियानों के साथ कार्यालय परिसरों को सुव्यवस्थित बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भौतिक एवं डिजिटल फाइलों की समीक्षा कर आवश्यक रिकॉर्ड के व्यवस्थित प्रबंधन और अनुपयोगी सामग्री के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है।

कार्यालयों में कम उपयोग किए जा रहे स्थानों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के साथ पुराने फर्नीचर, अनुपयोगी फाइलों, स्क्रैप और अन्य सामग्री के पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण अथवा नियमानुसार निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। पुराने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के माध्यम से स्पेस मैनेजमेंट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा लंबित संदर्भों एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं अन्य क्षेत्रों में 5एस/3एस आधारित कार्यस्थल प्रबंधन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एनसीएल में विशेष अभियान 6 का कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *