Menu

गोवंश को सुरक्षित करने महान एनर्जेन लिमिटेड की नई पहल

Ad

रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बेसहारा गोवंश पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टिव टेप

सिंगरौली :  सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा बेसहारा एवं आवारा गोवंश को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महान एनर्जेन लिमिटेड की सुरक्षा टीम और अदाणी फाउंडेशन की टीम ने एक अभिनव और मानवीय अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत सार्वजनिक सड़कों पर विचरण करने वाली गायों एवं अन्य गोवंश के शरीर पर रिफ्लेक्टिव (रेडियम) टेप लगाए जा रहे हैं, जिससे रात्रि के समय उनकी दृश्यता बढ़ सके और वाहन चालक उन्हें समय रहते देखकर संभावित दुर्घटनाओं से बच सकें।

इस अभियान का शुभारंभ स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के सरपंच की सक्रिय सहभागिता में किया गया। आगामी दिनों में भी इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आसपास के अधिकाधिक क्षेत्रों में विचरण करने वाले बेसहारा एवं आवारा गोवंश को रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सुरक्षित किया जा सके। यह पहल सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पशु संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्लांट के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री वी. भानु प्रकाश राव के नेतृत्व में इस अभिनव अभियान की संकल्पना एवं रूपरेखा महान एनर्जेन लिमिटेड की सुरक्षा टीम तथा अदाणी फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई है। उनकी दूरदर्शी सोच, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने इस पहल को वास्तविक रूप प्रदान किया है। उनके इस प्रयास की स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

बेसहारा एवं आवारा गोवंश पर रेडियम टेप लगाने का मुख्य उद्देश्य रात्रि एवं कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। वाहन की हेडलाइट पड़ने पर ये टेप दूर से ही चमकने लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को गोवंश पहले से दिखाई दे जाता है और वे समय रहते सावधानी बरतकर दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा की टीम का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, प्रशासन और उद्योग की सामूहिक भागीदारी से ही सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब है, जो मानव जीवन के साथ-साथ मूक पशुओं की सुरक्षा के प्रति भी समान संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad