पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त मंच : कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी।

By: राजेश कुमार सिंह

On: Friday, May 29, 2026 12:51 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हिंदी पत्रकारिता देश की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण धुरी : मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ।

वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं : डॉ बाला लखेंद्र ।

मीडिया महाकुंभ 2026 राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित हुए पत्रकार साथी और समाजसेवी।

मीडिया महाकुंभ 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन में 21 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

शक्तिनगर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित “मीडिया महाकुंभ 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक मनोरंजन केंद्र, एनसीएल खड़िया परियोजना में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद और शोध छात्रों द्वारा सम्मेलन में 21 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित अतिथियों को आयोजन सचिव रंजीत कुमार राय द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 50 पत्रकार बंधुओं को “मीडिया गौरव सम्मान” तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा दे रहे 10 समाजसेवियों को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने पिछले 200 वर्षों में समाज को दिशा देने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनसरोकारों को आवाज देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं तथा मीडिया को निष्पक्षता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना चाहिए।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता देश की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण धुरी रही है। उन्होंने मीडिया महाकुंभ जैसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के संरक्षक एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त मंच है। उन्होंने शोधार्थियों एवं युवा पत्रकारों को सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि एनसीएल खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक के.डी. जैन एवं परियोजना अधिकारी राकेश अवस्थी ने कहा कि मीडिया समाज और उद्योगों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सामाजिक विकास एवं जनजागरूकता में पत्रकारिता की भूमिका को सराहनीय बताया।

वहीं विशिष्ट अतिथि सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह एवं सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश के सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

गरिमामयी उपस्थिति के रूप में मां ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा एवं डॉ. ओमप्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज में जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर एवं नंदनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। एनसीएल सिंगरौली और खड़िया क्षेत्र का विशेष सहयोग से कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंदप्रिया सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद पांडेय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की जिम्मेदारी मीडिया स्कॉलर एवं स्वतंत्र पत्रकार रंजीत कुमार राय द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ उदय नारायण पांडेय, विश्वजीत सिंह, खुशहाल सिंह, अभय सिंह, प्रमोद तिवारी, एनसीएल सीएसआर अधिकारी अमरेंद्र कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुरुवंशी, राजू ठाकुर, शशि, डॉ छोटेलाल, अमरेश पांडेय, अतुलेश राय, चिंतामणि जायसवाल, दीपक सिंह, आरपी सिंह, आरके श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, राजेश सिंह, गोविंद मिश्रा, शशिकांत कुशवाहा सहित भारी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now