श्री श्याम प्रेमी मंडल द्वारा 29 जनवरी को श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन

By: राजेश कुमार सिंह

On: Wednesday, January 28, 2026 12:37 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

SINGRAULI : श्री श्याम प्रेमी मंडल के तत्वावधान में 29 जनवरी को श्री श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन सामुदायिक भवन, शिवाजी कॉम्प्लेक्स के पीछे, विंध्यनगर में किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न होगा, जिसमें खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु को भजनों के माध्यम से रिझाया जाएगा।कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार विशेष रूप से दिल्ली से मंगाया जा रहा है, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहकों द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य भजन प्रवाहक के रूप में श्री दीपक पांडे (सोनभद्र), श्री अरविंद शर्मा (दिल्ली) एवं श्रीमती अनुष्का पांडे (बैढ़न) अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

इस पावन अवसर के मुख्य यजमान श्री अजय अग्रवाल रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार भजन संध्या में श्री श्याम के भजनों के साथ आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।श्री श्याम प्रेमी मंडल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 30, 2026

April 28, 2026

April 23, 2026

April 23, 2026

April 15, 2026

April 15, 2026