विवादों में पीडब्ल्यूडी का लेखाधिकारी

By: राजेश कुमार सिंह

On: Monday, March 16, 2026 12:53 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

ग्रेच्युटी भुगतान के बदले 5 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप, विभाग ने आरोपों से किया इनकार

सिंगरौली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) संभाग में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग के लेखा अधिकारी पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप बद्री प्रसाद पाठक, निवासी सुपेला ने लगाया है, जो पीडब्ल्यूडी में टाइमपाल पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
बताया गया है कि देवसर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन कर्मचारी लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक ग्रेच्युटी की राशि नहीं मिली है। इसके चलते वे विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारी बद्री प्रसाद पाठक का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी संभाग सिंगरौली के लेखा अधिकारी मनवीर सिंह मोर द्वारा ग्रेच्युटी भुगतान के लिए कुल राशि का लगभग 5 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक कमीशन नहीं दिया जाएगा, तब तक फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही है, जिससे कर्मचारी महीनों से अपने हक की राशि के लिए भटक रहे हैं।

हालांकि विभाग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री एस.बी. सिंह का कहना है कि विभाग में किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं मांगा जाता और न ही भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों का भुगतान नियमों के तहत जल्द कर दिया जाएगा।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now