SINGRAULI: परिवहन विभाग ने कबाड़ से लदी पिकअप की जब्त, क्षमता से तीन गुना बच्चों से भरी स्कूल वैन पकड़ी

By: राजेश कुमार सिंह

On: Monday, March 16, 2026 12:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

SINGRAULI : सिंगरौली जिले में सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त अभियान शुरू किया है। गौरव बैनल (कलेक्टर) के आदेश और विक्रम सिंह राठौर (आरटीओ) के निर्देश पर चेक पॉइंट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ से लदी पिकअप और एक स्कूल वैन को जब्त किया गया।

परिवहन विभाग ने कबाड़ से लदी पिकअप की जब्त, क्षमता से तीन गुना बच्चों से भरी स्कूल वैन पकड़
परिवहन विभाग ने कबाड़ से लदी पिकअप की जब्त, क्षमता से तीन गुना बच्चों से भरी स्कूल वैन पकड़

चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन में मेटल कबाड़ अत्यंत खतरनाक तरीके से लदा मिला, जो सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए खतरा बन रहा था। टीम ने वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया और जब्त कर आरटीओ कार्यालय भेज दिया। इस दौरान चालक और उसके साथी ने शासकीय कार्य में बाधा डालने की कोशिश भी की, लेकिन टीम की कड़ी कार्रवाई के बाद वाहन को कब्जे में ले लिया गया।इसी अभियान में बंधौरा पुलिस चौकी के पास एक स्कूल वैन को रोका गया। जांच में पाया गया कि वैन में बैठने की क्षमता लगभग 8 बच्चों की थी, लेकिन उसमें करीब 25 स्कूली बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया था। इसे गंभीर सुरक्षा खतरा मानते हुए वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया।इसके बाद विभाग की टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी बच्चों को शासकीय वाहन से सुरक्षित उनके गांवों तक पहुंचाया और अभिभावकों को सुपुर्द किया। जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल वैन बिना फिटनेस, बीमा, पीयूसी और पैनिक बटन जैसी अनिवार्य सुविधाओं के संचालित हो रही थी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now