विंध्यनगर के हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी की गदा और दानपेटी ले उड़े बदमाश

By: राजेश कुमार सिंह

On: Tuesday, February 10, 2026 1:14 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, थाने से महज 500 मीटर दूर मंदिर में हुई घटना से आक्रोश

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान हनुमान जी की चांदी की गदा और दानपेटी चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि मंदिर विंध्यनगर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि घटना से पहले कुछ लोग मंदिर के बाहर घूमते नजर आए, जिससे रैकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद एक नकाबपोश व्यक्ति मंदिर के स्टील गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखाई देता है। आरोपी मंदिर से चांदी की गदा और दानपेटी उठाकर ले गया। बाद में दानपेटी को मंदिर के बाहर ले जाकर तोड़ा गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि सलिम कबाड़ी और उसके साथियों पर पहले भी चोरी के आरोप लग चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती।

मामले की लिखित शिकायत विंध्यनगर थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह किसी बड़े गिरोह की वारदात नहीं लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now