11 फरवरी को आयोजित होगा स्वर्णकार समाज सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

By: राजेश कुमार सिंह

On: Tuesday, February 10, 2026 1:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

SINGRAULI  : स्वर्णकार समाज संघ सिंगरौली द्वारा 11 फरवरी बुधवार को स्वर्णकार समाज सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे मेन रोड बैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। यह जानकारी स्वर्णकार समाज संघ के जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जोड़ना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाज को नई दिशा की ओर अग्रसर करना है। सम्मेलन के दौरान समाज के लोगों के बीच आपसी परिचय, संवाद और समाज के विकास में योगदान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के शामिल होने की भी संभावना है।

स्वर्णकार समाज संघ द्वारा इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, वकील, शिक्षक, पत्रकार एवं प्रशासनिक पदों पर कार्यरत समाजजनों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। संगठन ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now