सुभाष चंद्र बोस जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

By: राजेश कुमार सिंह

On: Wednesday, January 28, 2026 12:30 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

SINGRAULI – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) तथा नवोदय मिशन ट्रस्ट की सामाजिक सेवा की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवोदय मिशन ट्रस्ट द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, विंध्यनगर के तत्वावधान में एवं एनटीपीसी विंध्य अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में एनटीपीसी (NTPC) के कर्मचारियों एवं उनके मित्रों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कुल 31 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन प्रात: 10:30 बजे से सायं 8:30 बजे तक किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जनार्दन पांडेय (प्रधानाचार्य, डीपीएस विंध्यनगर) एवं डॉ. ओ.पी. राय (सेक्रेटरी, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं अतिरिक्त डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन भी उपस्थित रहे।

नवोदय मिशन ट्रस्ट के संस्थापक शांता कुमार ने समाजसेवा को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन ट्रस्टी कृष्ण कांत वशिष्ठ द्वारा किया गया। आयोजकों ने सहयोगी संस्थाओं एवं सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now