Menu

बेकाबू होकर पलटी कार, डेढ़ साल के मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल

Ad

सिंगरौली -जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चितरंगी मार्ग पर बहेरा मोड़ के पास एक कार के अचानक बेकाबू होकर पलट जाने से उसमें सवार डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, चितावलखुर्द गांव के निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ पटवारी अपनी पत्नी मौसमी सिंह और डेढ़ साल के बेटे भव्य सिंह के साथ कार से सीधी से वापस लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जैसे ही उनकी गाड़ी बहेरा मोड़ के पास पहुंची, अचानक कार से नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मासूम भव्य सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक राजेश मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी विद्याबारिध तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *