सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बुधवार को दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय दोनों ऑटो में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य सवारियां भी मौजूद थीं।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि हादसे में कुछ छात्र-छात्राओं और सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ऑटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर आमने-सामने आ गए और उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ऑटो सड़क पर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उन्हें आवश्यक मदद पहुंचाई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।




Leave a Reply