Menu

11 सूत्रीय मांगों को लेकर पांचवें दिन भी जल सत्याग्रह जारी

Ad

त्रिपक्षीय वार्ता में आठ मांगों पर बनी सहमति, तीन पर बात नहीं बनी; भास्कर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर दिया समर्थन

सिंगरौली -:  रिलायंस सासन पावर क्षेत्र के हर्ररहवा स्थित गोरइया नदी में जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से जल सत्याग्रह जारी है। मांगों के निराकरण को लेकर जिला प्रशासन, विधायक रामनिवास शाह और रिलायंस कंपनी प्रबंधन की ओर से चर्चा के प्रयास किए गए, लेकिन आंदोलनकारी धरना स्थल छोड़कर जिला मुख्यालय जाने को तैयार नहीं हुए।
संदीप शाह का कहना है कि जिस किसी को भी वार्ता करनी है, वह जल सत्याग्रह स्थल पर आकर बातचीत करे। इसी बीच देर शाम विस्थापितों के नेता भास्कर मिश्रा भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और जल सत्याग्रह को अपना समर्थन दिया। उन्होंने संदीप शाह से कहा कि वे उनके साथ हैं और उनकी मांगों को जायज बताया।
इसके बाद जिला प्रशासन, रिलायंस कंपनी प्रबंधन और संदीप शाह के बीच कई घंटे तक त्रिपक्षीय वार्ता चली। वार्ता के दौरान 11 में से आठ मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई, लेकिन शेष तीन मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते संदीप शाह ने जल सत्याग्रह समाप्त नहीं किया और आंदोलन लगातार जारी रखा।
जल सत्याग्रह स्थल पर ग्रामीणों और समर्थकों की मौजूदगी बनी हुई है। अब सभी की निगाह इस बात पर है कि शेष तीन मांगों पर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन कब सहमति बनाते हैं और संदीप शाह कब अपना आंदोलन समाप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *