Menu

सीडब्ल्यूएस जयंत हादसे में विजय तिवारी की मौत, इलाज में देरी के आरोप पर हंगामा

Ad

सिंगरौली -: सीडब्ल्यूएस जयंत के समीप बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल विजय तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। विजय तिवारी अडानी पावर राजस्थान लिमिटेड में कार्यरत थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इलाज में कथित देरी का आरोप लगाते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा करते हुए कोयला परिवहन से जुड़े कथित दलालों की भूमिका को लेकर भी जांच की मांग की।
मृतक का शव फिलहाल नेहरू चिकित्सालय, जयंत में रखा गया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हादसे के कारणों के साथ उपचार में हुई कथित देरी की भी जांच किए जाने की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। फिलहाल हादसे की परिस्थितियों और सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *