Menu

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोड़र में विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

Ad

सिंगरौली -: भारतीय जनता पार्टी मंडल बरगवां के तत्वावधान में नगर परिषद बरगवां के वार्ड क्रमांक 1 स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोड़र में विद्यार्थियों को छाता वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मकरध्वज प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को छाते प्रदान किए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश सहित किसी भी मौसम में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक सहयोग किया जाना जरूरी है।
छाता वितरण कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने छाता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *